किडनी शरीर में बनने वाले अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करती है और पेशाब के रास्ते बाहर निकालती है। इसके अलावा यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया में भी किडनी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन, जब शरीर में अधिक यूरिक एसिड बनने लगे या किडनी उसे पर्याप्त मात्रा में नहीं निकाल पाए, तो इसका स्तर बढ़ सकता है। लंबे समय तक बढ़े हुए यूरिक एसिड से जोड़ों में यूरेट क्रिस्टल जमा हो सकते हैं। इससे गठिया यानी गाउट (Gout), सूजन और अचानक तेज दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालाँकि, शुरुआती निदान व उपचार से गंभीर समस्याओं से बचाव संभव है। ऐसे में अधिकतर लोग सवाल करते हैं कि गठिया बाय के लक्षण शुरुआत में कैसे पहचानें? इसलिए, यदि आप भी गठिया की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए यह ब्लॉग बहुत फायदेमंद हो सकता है।
गठिया (गाउट) क्या है? - Gathiya (Gout) Ky Hai?
गठिया एक ऐसा शब्द है, जिसका उपयोग जोड़ों को प्रभावित करने वाली कई बीमारियों के लिए किया जाता है। इनमें जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, गर्माहट और चलने-फिरने में परेशानी शामिल हैं।
📩 Ask a Kidney Expert (Free 10-Min Consultation)
गठिया के शुरुआती लक्षण - Gout Ke Shuruati Lakshan
- अचानक तेज दर्द- यह गठिया का सबसे प्रमुख लक्षण है। इसके कारण जोड़ों में अचानक तेज दर्द हो सकता है, जो रात के समय बढ़ सकता है। शुरुआत में इसका प्रभाव एक ही जोड़ पर देखने को मिलता है।
- पैर के अंगूठे में दर्द- गठिया का अन्य संकेत पैर के अंगूठे में गंभीर दर्द है। लेकिन इसके कारण घुटने, टखने और दूसरे जोड़ भी प्रभावित हो सकते हैं।
- जोड़ों में सूजन- गठिया में दर्द के साथ प्रभावित जोड़ के आसपास सूजन भी हो सकती है। कई बार सूजन अधिक हो सकती है, जिससे जोड़ों को हिलाने में कठिनाई हो सकती है।
- लाल और गर्म जोड़- गठिया के दौरान प्रभावित जोड़ में लालपन और गर्माहट महसूस हो सकती है। जोड़ों में दर्द, सूजन, लालपन और गर्माहट इसके प्रमुख लक्षण हैं।
- छूने पर दर्द बढ़ना- शुरुआती गठिया के अटैक में प्रभावित जोड़ काफी संवेदनशील हो सकता है और इसे छूने पर दर्द बढ़ सकता है।
- चलने में कठिनाई- टखनों या घुटने में दर्द होने पर चलने-फिरने, सीढ़ियां चढ़ने या पैर पर वजन डालने में कठिनाई हो सकती है।
- बार-बार दर्द होना- लगातार या बार-बार एक ही जोड़ में अचानक दर्द और सूजन हो, तो इसकी चिकित्सीय जांच कराना जरूरी है।
गठिया के संभावित जोखिम कारक - Gout Ke Sambhavit Jokhim Karak?
निम्नलिखित जोखिम कारक गठिया का प्रमुख कारण बन सकते हैं:
- अधिक यूरिक एसिड- अधिक यूरिक एसिड से यूरेट क्रिस्टल जोड़ों में जमा होकर गाठिया का कारण बन सकते हैं।
- अत्यधिक वजन- अधिक शारीरिक वजन से यूरिक एसिड बढ़ सकता है और उसे बाहर निकालने की क्षमता कम हो सकती है।
- किडनी रोग- किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर यूरिक एसिड पर्याप्त मात्रा में शरीर से बाहर नहीं निकल पाता।
- हाई ब्लड प्रेशर- इससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
- डायबिटीज- डायबिटीज और इन्सुलिन रेजिस्टेंस शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं।
- आनुवांशिकता- परिवार में गठिया का इतिहास होने पर व्यक्ति में इसके विकसित होने जोखिम बढ़ सकता है।
- शराब का सेवन- शराब के अत्यधिक सेवन से यूरिक एसिड का स्तर अधिक हो सकता है, जिससे गाउट का खतरा बढ़ सकता है।
- अधिक प्यूरिन वाले आहार- लाल मीट, ऑर्गन मीट और कुछ समुद्री आहार विकल्प यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं।
- कुछ दवाओं का सेवन- कुछ दवाओं के सेवन से रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो सकती है।
- अधिक मीठे पेय- अत्यधिक मीठे पेय शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाकर गठिया का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
गठिया में क्या सावधानी बरतें? - Gout Mein Kya Savdhani Barten?
- वजन को नियंत्रित बनाए रखें- अधिक वजन गठिया का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए, स्वस्थ तरीके से वजन को नियंत्रित करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सामान्य रूप से फायदेमंद है। लेकिन, किडनी या दिल की बीमारी में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- शराब और मीठे पेय सीमित करें- शराब और मीठे पेय गठिया के जोखिम से संबंधित हो सकते हैं। इसलिए, इन्हें सीमित करना या इनसे बचना बेहतर है।
- प्यूरीन वाले खाद्य पदार्थ कम करें- रेड मीट, ऑर्गन मीट और कुछ समृद्री खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन भी गठिया का जोखिम बढ़ा सकता है।
- बिना सलाह के दवाएं शुरु या बंद न करें- बिना चिकित्सीय सलाह के किसी भी दवा का सेवन शुरू या बंद न करें।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Doctor Se Kab Sampark Karein?
यदि जोड़ों में अचानक बहुत तेज दर्द, सूजन, लालपन और गर्माहट हो, तो चिकित्सीय जांच कराना महत्वपूर्ण है। कई बार गठिया के लक्षण दूसरी समस्याओं से भी मिल सकते हैं, इसलिए सही कारण की पहचान जरूरी है। इसके अलावा बार-बार गठिया का अटैक होने, दर्द बढ़ने, जोड़ों की संरचना में बदलाव होने या त्वचा के नीचे कठोर गांठ दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें। लंबे समय तक अनियंत्रित गठिया कई बार गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
निष्कर्ष
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि गठिया बाय के लक्षण शुरुआत में कैसे पहचानें? लेकिन आप केवल इस जानकारी या इन सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आपको या आपके किसी परिजन को घुटने में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।







