गठिया यानी गाउट (Gout) एक प्रकार की चिकित्सा स्थिति है। इससे जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है। यह स्थिति घुटनों, हाथों, पैरों, कूल्हों और शरीर के अन्य जोड़ों को प्रभावित कर सकती है। आमतौर पर गठिया के कई प्रकार हैं और हर प्रकार में सूजन बढ़ने का कारण अलग हो सकता है। कई बार अनुपचारित रहने या देर से इलाज मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में केवल दर्द कम करना ही नहीं, बल्कि सूजन के पीछे का कारण भी समझना जरूरी है। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि गठिया में सूजन क्यों बढ़ती है और कैसे कम करें? साथ ही हम गठिया के प्रमुख लक्षण और कारणों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इसलिए, यदि आप भी गठिया से पीड़ित हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
गठिया (गाउट) में सूजन क्यों बढ़ती है? - Gathiya (Gout) Mein Sujan Kyon Badhati Hai?
गठिया में सूजन बढ़ने का मुख्य कारण जोड़ों के आसपास inflammation यानी सूजन और जलन है। कुछ प्रकार के गठिया में जोड़ों की lining में अकड़न होने से अतिरिक्त तरल जमा हो सकता है। इससे जोड़ों में सूजन दिख सकती है।
📩 Ask a Kidney Expert (Free 10-Min Consultation)
गठिया में सूजन के प्रमुख लक्षण - Gathiya Mein Sujan Ke Pramukh Lakshan
गठिया में सूजन के साथ नीचे दिए गए लक्षण दिख सकते हैं:
- जोड़ों के आकार में बदलाव।
- जोड़ों में दर्द या असुविधा।
- जोड़ों में गर्माहट महसूस होना।
- सुबह उठने के बाद अकड़न।
- जोड़ों की गतिविधि कम होना।
- त्वचा का लाल दिखाई देना।
गठिया में सूजन के संभावित कारण - Gathiya Mein Sujan Ke Sambhavit Karan
गठिया में सूजन बढ़ने के कई संभावित कारण हैं, जैसे:
- जोड़ों में सूजन- गठिया के दौरान जोड़ों के अंदर या आसपास सूजन होने से दर्द, गर्माहट और अकड़न बढ़ सकती है।
- रूमेटाइड आर्थराइटिस- इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से जोड़ों की lining पर हमला करने लगता है। इससे सूजन, तरल के जमाव और अकड़न की समस्या हो सकती है।
- ऑस्टियोआर्थराइटिस-इसमें जोड़ों का कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है। इससे जोड़ों की lining और आसपास के उत्तकों बदलाव के कारण सूजन हो सकती है।
- यूरिक एसिड बढ़ना-गठिया के कारण खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इससे यूरेट क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं और अचानक तेज दर्द, लालपन, गर्माहट और सूजन का कारण बनते हैं।
- अधिक वजन या मोटापा- अत्यधिक शारीरिक वजन से घुटनों और कूल्हों जैसे जोड़ों पर तनाव पड़ता है। इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण और जोड़ों में असुविधा बढ़ सकती है।
- चोट या अधिक दबाव-जोड़ों की पुरानी चोट या दर्द के बावजूद प्रभावित जोड़ पर लगातार दबाव डालना सूजन को बढ़ा सकता है।
गठिया की सूजन कम करने के उपाय - Gathiya Ki Sujan Kam Karne Ke Upay
गठिया में सूजन कम करने का सही तरीका उसके कारण पर निर्भर करता है। निम्न उपायों की मदद से आप सूजन को प्राकृतिक तौर पर कम कर सकते हैं:
- जोड़ों को आराम दें- प्रभावी जोड़ पर अनावश्यक तनाव न डालें। लेकिन, लंबे समय तक निष्क्रिय रहना भी सही नहीं है।
- ठंडी सिकाई करें- अचानक सूजन बढ़ने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर कुछ समय के लिए ठंडी सिकाई करें। लेकिन, बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं।
- हल्के व्यायाम करें- डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से हल्के व्यायाम करें। इससे जोड़ों की गतिशीलता और मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
- वजन नियंत्रित रखें- धीरे-धीरे स्वस्थ तरीके से वजन को नियंत्रित करें। इससे घुटनों और अन्य जोड़ों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
- संतुलित आहार लें- संतुलित आहार का सेवन करें। साथ ही अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा मीठे पेय और अधिक कैलोरी वाले भोजन को सीमित करें।
- पर्याप्त नींद लें-शरीर की रिकवरी और दर्द को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।
- समय पर दवाएं लें-डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा शुरू या बंद न करें।
गठिया की सूजन कम करने का उपचार - Gathiya Ki Sujan Kam Karne Ka Upchar
- दवाएं- दर्द और सूजन कम करने के लिए डॉक्टर अलग-अलग दवाएं दे सकते हैं। रूमेटाइड आर्थराइटिस में ऐसी दवाएं निर्धारित की जा सकती हैं, जो बीमारी को नियंत्रित कर सकें।
- फिजियोथेरेपी- इससे जोड़ों की गतिशीलता, मांसपेशियों की ताकत और दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
- जांच- यदि सूजन बार-बार हो रही है या कारण स्पष्ट नहीं है, तो डॉक्टर खून की जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड या जरूरत पड़ने पर joint fluid की जांच कर सकते हैं।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Doctor Se Kab Sampark Karen?
निम्न परिस्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है:
- सूजन लगातार बनी रहे।
- सूजन बार-बार बढ़ती जाए।
- रोजमर्रा के काम प्रभावित हों।
- लंबे समय तक अकड़न बनी रहे।
- जोड़ों में लालपन या गर्माहट हो।
- बुखार के साथ जोड़ों में सूजन हो।
- चलने या जोड़ हिलाने में परेशानी हो।
निष्कर्ष
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि गठिया में सूजन क्यों बढ़ती है और कैसे कम करें ? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या इन सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आपको या आपके किसी परिजन को घुटने में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।







