Knee Replacement कुछ मरीजों के लिए बहुत प्रभावी उपचार हो सकता है। लेकिन, उससे पहले घुटने की समस्या के कारण दर्द की गंभीरता चलने-फिरने की क्षमता और पहले के उपचारों का मूल्यांकन किया जाता है। कई मरीजों में बिना सर्जरी वाले उपचार से दर्द और असुविधा में सुधार हो सकता है। इसलिए, अगर आपको Knee Replacement की सलाह दी गई है, तो Knee Replacement से पहले ये Options ज़रूर जानिए। इस ब्लॉग में हम Knee Replacement की जरूरत और इसके विकल्पों से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।
Knee Replacement से पहले कौन से विकल्प हैं? - Knee Replacement Se Pehle Kaun Se Vikalp Hain?
Knee Replacement से पहले आप कई विकल्पों पर विचार कर सकते हैं, जैसे:
फिजियोथेरेपी और व्यायाम-
घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस में व्यायाम सबसे महत्वपूर्ण बिना सर्जरी वाले उपचारों में से एक है। इसमें मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम शामिल हो सकते हैं। नियमित और सही तरीके से किए गए व्यायाम लंबे समय में दर्द, गतिशीलता और कार्यक्षमता में सुधार कर सकते हैं।
वजन को प्रबंधित करना-
अगर किसी व्यक्ति का वजन अधिक है, तो वजन घटाने से घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है। ऐसे में Knee Replacement से पहले डॉक्टर की मदद से वजन को प्रबंधित करने वाला सुरक्षित प्लान बहुत उपयोगी हो सकता है।
शारीरिक गतिविधि-
दौड़ने, कूदने या अधिक दबाव वाली गतिविधियां घुटनों में दर्द का कारण बन सकती हैं। ऐसे में उनके स्थान पर आप वॉकिंग, साइक्लिंग या स्विमिंग जैसे हल्के व्यायाम वाले विकल्प अपना सकते हैं।
दर्द निवारक दवाएं-
जीवनशैली और व्यायाम से राहत नहीं मिलने पर डॉक्टर दर्द निवारक दवाओं की सलाह दे सकते हैं। लेकिन, बिना सलाह के कोई भी दवा लंबे समय तक लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
Knee Brace या Walking Aid- Book Your Consultation Now
कुछ लोगों में Knee Brace या Walking Aid से दर्द से राहत पाने और चलने-फिरने की क्षमता में सुधार संभव है। इसके अलावा कुछ मरीजों में घुटनों के दर्द, जोड़ों की कार्यप्रणाली और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकती है।
स्व-प्रबंधन और जीवनशैली-
घुटने के ऑर्थराइटिस को प्रबंधित करने में केवल दवा या व्यायाम ही महत्वपूर्ण नहीं है। कई बार शिक्षा, गतिविधि में बदलाव, दर्द को प्रबंधित करने के तरीके और नियमित स्व-प्रबंधन भी काफी उपयोगी हो सकते हैं।
पानी में किए जाने वाले व्यायाम-
जिन लोगों को जमीन पर व्यायाम करने में ज्यादा दर्द होता है, उनके लिए पानी में व्यायाम करना लाभदायक विकल्प हो सकता है। पानी शारीरिक वजन का कुछ हिस्सा सपोर्ट करता है, जिससे आपको गतिविधियों में आसानी होती है।
किन मरीजों को Knee Replacement की जरूरत होती है? - Kin Patients Ko Knee Replacement Ki Zarurat Hoti Hai?
कई मरीज बिना सर्जरी वाले उपचार से लंबे समय तक अपने लक्षणों को नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन, यदि दर्द लगातार बढ़ रहा हो, गतिशीलता कम हो गई हो, घुटने में काफी ज्यादा विकृति हो और उचित उपचार के बावजूद जीवन के गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हो, तो Knee Replacement बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
घुटने में आर्थराइटिस के साथ आप कई संकेत देख सकते हैं, जैसे:
- दर्द कितना है?
- चलने की क्षमता कितनी प्रभावित है?
- नींद और दैनिक जीवन पर कितना असर पड़ रहा है?
- कौन-कौन से उपचार आजमाएं जा चुके हैं?
- आज गए उपचारों से कितना फायदा हुआ है?
- घुटने में विकृति या अस्थिरता कितनी है?
क्या Knee Replacement को टालना सही है? - Kya Knee Replacement Ko Talna Sahi Hai?
यदि बिना सर्जरी वाले उपचार से लक्षण नियंत्रित हैं और व्यक्ति दैनिक गतिविधियों को आसानी से कर पा रहे हैं, तो सर्जरी को तुरंत करवाना आवश्यक नहीं है। लेकिन, दर्द और असुविधा लगातार बढ़ रही है और उपचार से पर्याप्त राहत नहीं मिल रही है, तो केवल सर्जरी के डर से इसे अनिश्चित समय तक डालना उचित नहीं है।
Knee Replacement से पहले डॉक्टर से कौन से सवाल पूछें? - Knee Replacement Se Pehle Doctor Se Kaun Se Sawal Puchen?
सर्जरी का निर्णय लेने से पहले डॉक्टर से नीचे दिए गए सवाल पूछना उपयोगी हो सकता है:
- मेरे घुटने की समस्या का मुख्य कारण क्या है?
- क्या मेरे लिए कोई बिना सर्जरी वाला प्रभावी उपचार है?
- क्या फिजियोथेरेपी से घुटने का दर्द ठीक हो सकता है?
- क्या मेरा वजन लक्षणों को प्रभावित कर रहा है?
- क्या इंजेक्शन से घुटने के दर्द में राहत मिल सकती है?
- अगर मैं सर्जरी टालता/टालती हूं, तो क्या जोखिम है?
- अगर सर्जरी कराएं, तो अपेक्षित रिकवरी कैसे होगी?
- मेरे मामले में सर्जरी का सही समय क्या है?
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए? - Doctor Se Kab Milna Chahiye?
नीचे दी गई परिस्थितियों में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
- दर्द कई दिनों या हफ्तों तक बना रहता है।
- रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हों।
- घुटने में बार-बार या अचानक सूजन हो।
- घुटने मोड़ने या सीधा करने में परेशानी हो।
- घुटनों का दर्द लगातार बढ़ रहा हो।
- घुटनों में चोट के बाद दर्द शुरू हुआ हो।
- चलने-फिरने या उठने-बैठने में कठिनाई हो।
यदि घुटना अचानक बहुत ज्यादा सूज जाए, लाल और गर्म हो तथा साथ में बुखार या गंभीर बीमारी जैसा महसूस हो, तो तुरंत किसी अनुभवी चिकित्सक से जांच करवाना जरूरी है।
निष्कर्ष
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
अगर आपको या आपके किसी परिजन को घुटनों में दर्द की समस्या है, तो Knee Replacement से पहले ये Options ज़रूर जानिए। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या इन सुझावों पर निर्भर न रहें और घुटने में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।


