मौसम बदलते ही कई लोगों को घुटनों में दर्द, जकड़न, भारीपन या सूजन पहले की तुलना में अधिक महसूस होने लगती है। यह समस्या खासतौर से उन लोगों में देखी जाती है, जिन्हें ऑस्टियोआर्थराइटिस, पुरानी चोट या जोड़ों से संबंधित समस्याएं हैं। ऐसे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि घुटने का दर्द मौसम बदलने पर क्यों बढ़ जाता है? आज के ब्लॉग में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। साथ ही हम इसके कारण और उपचार विकल्पों को भी विस्तार से जानेंगे।
घुटने का दर्द मौसम बदलने पर क्यों बढ़ता है? - Ghutne Ka Dard Mausam Badalne Par Kyon Badhta Hai?
मौसम बदलने पर घुटने के दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
तापमान में गिरावट- ठंड के मौसम में कुछ लोगों को जोड़ों में अकड़न और असुविधा होने लगती है। इसके अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में यह समस्या काफी आम है।
वायुमंडलीय दबाव में बदलाव
मौसम बदलने के दौरान बैरोमेट्रिक या एट्मॉस्फेरिक प्रेशर में बदलाव हो सकता है। इस दबाव में बदलाव से जोड़ों के आसपास के ऊतक और दर्द के प्रति संवेदनशील संरचनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
नमी यानी ह्यूमिडिटी
बारिश या मानसून के दौरान हवा में ह्यूमिडिटी बढ़ सकती है। कुछ लोगों को ऐसे मौसम के दौरान घुटनों में अकड़न या दर्द अधिक महसूस हो सकता है।
कम शारीरिक गतिविधि
जब मौसम बहुत ठंडा, बारिश वाला या असुविधाजनक होता है, तो व्यक्ति कम चलते हैं, ज्यादा समय घर में बैठते हैं, कम व्यायाम करते हैं और लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रहते हैं। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है।
किन लोगों को मौसम बदलने पर अधिक दर्द होता है? - Kin Logon Ko Mausam Badalne Par Adhik Dard Hota Hai?
कुछ लोग मौसम के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं, जैसे:
- घुटनों के ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोग।
- जिनको लंबे समय से घुटनों में दर्द है।
- जिनके घुटने में पुरानी चोट रही है।
- जो कम शारीरिक गतिविधि करते हैं।
- जिनके घुटनों की मांसपेशियां कमजोर हैं।
- जिन्हें पहले से जोड़ों में अकड़न की समस्या है।
मौसम बदलने पर घुटने के दर्द से राहत पाने के उपाय - Mausam Badalne Par Ghutne Ke Dard Se Rahat Pane Ke Upay
मौसम बदलने पर घुटने के दर्द से बचने के लिए आप निम्नलिखित तरीके आजमा सकते हैं:
शरीर को गर्म रखें-
ठंड के मौसम में घुटनों को सही कपड़े से गर्म रखना बेहद जरूरी है। इससे कुछ लोगों को घुटनों की अकड़न और असुविधा से राहत मिल सकती है।
हल्की शारीरिक गतिविधियां करें-
मौसम बदलने पर घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए डॉक्टर हल्की शारीरिक गतिविधियों की सलाह देते हैं। इसके लिए आप वॉकिंग, हल्का व्यायाम और स्ट्रेंथिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
एक ही पोजीशन में न रहें-
लगातार बैठने से घुटनों में अकड़न बढ़ सकती है। इसलिए, हर थोड़ी देर में पोजीशन बदलें और अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ी देर जरूर चलें।
गर्म सिकाई करें-
गर्म सिकाई से घुटनों की अकड़न और असुविधा से राहत मिल सकती है। यदि घुटने में बहुत गर्माहट, सूजन या लालपन है, तो दर्द को नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
वजन नियंत्रित रखें-
अधिक वजन से आपके घुटनों पर अतिरिक्त तनाव पड़ सकता है। ऐसे में स्वस्थ तरीके से वजन को प्रबंधित करके आप मौसम बदलने पर घुटने के दर्द की समस्या से बच सकते हैं।
मांसपेशियों को मजबूत बनाएं-
मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने से घुटनों की कार्यप्रणाली को सपोर्ट मिलता है। लेकिन, सही एक्सरसाइज का चुनाव अक्सर व्यक्ति की समस्या के कारण और स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है।
क्या मौसम बदलने से घुटनों का दर्द गंभीर होता है? - Kya Mausam Madalne Se Ghutnon Ka Dard Gambhir Hota Hai?
नहीं, कई लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान हल्की और अस्थाई असुविधा हो सकती है। लेकिन नया, बहुत तेज या लगातार बढ़ता दर्द केवल मौसम के कारण माना सही नहीं है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कभी-कभी मौसम में बदलाव के साथ घुटनों का दर्द बढ़ना किसी दूसरी घुटनों की समस्या का संकेत भी हो सकता है।
घुटने के दर्द में डॉक्टर से कब मिलना चाहिए? - Ghutne Ke Dard Mein Doctor Se Kab Milna Chahiye?
- नीचे दी गई परिस्थितियों में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
- दर्द कई दिनों या हफ्तों तक बना रहे।
- रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हों।
- घुटने में बार-बार या अचानक सूजन हो।
- घुटना मोड़ने या सीधा करने में परेशानी हो।
- घुटनों का दर्द लगातार बढ़ रहा हो।
- घुटनों में चोट के बाद दर्द शुरू हुआ हो।
- चलने-फिरने या उठने-बैठने में कठिनाई हो।
- यदि घुटना अचानक बहुत ज्यादा सूज जाए, लाल और गर्म हो तथा साथ में बुखार या गंभीर बीमारी जैसा महसूस हो, तो तुरंत किसी अनुभवी चिकित्सक से जांच करवाना जरूरी है।
निष्कर्ष
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि घुटने का दर्द मौसम बदलने पर क्यों बढ़ जाता है? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या इन सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आपको या आपके किसी परिजन को घुटने में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।


